NRI पति पत्नी कतल कांड मामले में पुलिस के हाथ लगे कई इनपुट, किराएदार ढोली को किया नामज़द

NRI  पति पत्नी कतल कांड मामले में पुलिस के हाथ लगे कई इनपुट, किराएदार ढोली को किया नामज़द

बीती देर रात को फगवाड़ा के मोहल्ला ओंकार नगर में हुए दोहरे कत्लकांड में पुलिस के हाथ कई इनपुट लग गए है, जिन इनपुट के आधारों पर NRI  के घर किराए पर रहने वाले ढोली पर मामला दर्ज कर लिया है। फगवाड़ा पुलिस का दावा है कि उक्त कत्लकांड को उनके घर पर ही किराए पर रहने वाले ढोली ने ही अंजाम दिया है।

 

गौर हो कि बीती देर रात को फगवाड़ा के मोहल्ला ओंकार नगर में एक घर से पति पत्नी की लाशें मिली थी, जिनका की बेरहमी से कत्ल किया गया था, लाशें मिलने के बाद से ही उनके घर में किराए पर रहने वाला ढोली भी गायब बताया जा रहा था, जिसके चलते पुलिस के शक की सुई उक्त ढोली पर घूमती हुई दिखाई दे रही थी।

 

उस शक की बिनाह पर पुलिस इनपुट जुटाने में जुट गई और आखिरकार फगवाड़ा पुलिस ने दावा कर दिया कि उक्त कत्ल कांड को अंजाम किराए पर रहने वाले ढोली ने ही दिया है।

 

जिस बारे में थाना सिटी के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि कत्लकांड मामले में पुलिस ने जगदेव सिंह उर्फ जस्सी ढोली पुत्र गुरमेल सिंह वासी नंगल कालोनी मौजूदा वासी ओंकार नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।