रिंकू और अंगुराल के भाज़पा में जाने के बाद पंजाब के CM का शायराना कटाक्ष

शायराना अंदाज़ में मान का तीखा हमला

रिंकू और अंगुराल के भाज़पा में जाने के बाद पंजाब के CM का शायराना कटाक्ष

एक ओर पंजाब में मौसम की गर्मी बढ़ती ज़ा रही है तो दूसरी ओर पंजाब में लोकसभा चुनावों की गर्मी का पारा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही ज़ा रहा है। हालांकि फिलहाल यह पारा सिर्फ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में ज़ाने का बड़ा हुआ है।

 

इस बीच ही आज़ आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेता यानि कि सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल ने भाज़पा का दामन थाम लिया है। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शायराना अंदाज़ में दोनों नेताओं पर एक तीखा कटाक्ष किया है।

 

शायराने अंदाज़ में किए गए इस कटाक्ष में बातों ही बातों में भगवंत मान ने दोनों ही नेताओं को अच्छी ताड़ना की है।