बड़ी खबर : अयोध्या के राम मंदिर में बड़ा चली गोली, मंदिर का सुरक्षा कर्मी गंभीर घायल

ईलाज़ के लिए करवाया गया हस्पताल में दाखिल

बड़ी खबर : अयोध्या के राम मंदिर में बड़ा चली गोली, मंदिर का सुरक्षा कर्मी गंभीर घायल

बड़ी खबर अयोध्या के प्रभु श्री राम मंदिर से है जहां पर गोली चलने का हादसा हुआ है जिसमें मंदिर की सुरक्षा के तैनात एक जवान गोली लगने की वज़ह से गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

मिली ज़ानकारी के अनुसार अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर में तैनात एक PAC जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल जवान को लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे IG अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्घटनावश चली गोली जवान के सीने से पार हो गई। हालांकि ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि गोली खुद जवान के असलहे से चली या किसी अन्य सहकर्मी के, इसको लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, PAC जवान का नाम राम प्रसाद (53) है। वह श्री राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात था। मंगलवार शाम अचानक उसको गोली लग गई। सीने में गोली लगने के बाद आनन-फानन में सहकर्मियों ने राम प्रसाद को मंडलीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने राम प्रसाद को लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।