सिविल अस्पताल से गायब हुआ महिला का पर्स, हंगामा

सिविल अस्पताल से गायब हुआ महिला का पर्स, हंगामा

अमन गुप्ता जालंधर जालंधर के सिविल अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक महिला का पर्स गायब हो गया और उस महिला ने एक अन्य महिला पर पर्स चोरी का आरोप लगाया है जिसे लोगों ने पुलिस के साथ काबू कर लिया।  जिस महिला ने आरोप लगाया था उसका कहना था कि उसके पर्स में 800 रूपए की नकदी और 2 मोबईल फोन थे। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित महिला को थाने ले गई। जहां पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।