बलदेव सिंह के बाद अब पठलावा की महिला की रिर्पोट आई करोना पाजिटिव

बलदेव सिंह के बाद अब पठलावा की महिला की रिर्पोट आई करोना पाजिटिव

पंजाब के जिला नवांशहर से एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आई है जहां के गांव पठलावा में एक और बर्जुग महिला की रिर्पोट करोना पाजिटिव आई है। गौर हो कि उक्त महिला गांव पठलावा के सरपंच की माता है। इस से पहले गांव पठलावा के एक व्यक्ति बलदेव सिंह की मौत हो चुकी है जिस के बाद से जिला नवांशहर में करोना पाजिटिव लोगों की संख्या में बढ़ौतरी होती जा रही है।

गौर हो कि अब तक पंजाब में 33 केस कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए हैं, जिनमें से 1 की मौत हो चुकी है। बता दें कि इनमें सबसे अधिक नवांशहर (ज़िला शहीद भगत सिंह नगर) के 19, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के 5, होशियारपुर के 3, जालंधर के 4, लुधियाना 1 और अमृतसर का 1 मामला सामने आया है। पंजाब में अब तक 488 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट सामने आई है। इनमें से 228 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, 229 की रिपोर्ट का इंतज़ार है। अस्पतालों में भर्ती पॉजिटिव मरीज़ों की हालत भी स्थिर है।