खेतों में मिली टैक्सी यूनियन के प्रधान की लाश

खेतों में मिली टैक्सी यूनियन के प्रधान की लाश

पंजाब के बंगा ईलाके से बड़ी खबर है जहां के गांव मज़ारा में कुछ अज्ञात लोगों ने तेज़धार हथियारों से वार कर टैक्सी यूनियन के प्रधान की हत्या कर दी। टैक्सी यूनियन के प्रधान का नाम गुरनेक सिंह बताया जा रहा है। हमलावरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वो खेतों में पानी लगाने गया था, जिसके बाद उसकी लाश को गांव के लोगों ने खेतों में पड़े देखा। पुलिस इस कत्ल को रंजिश के चलते हुआ कत्ल मान रही है क्योंकि गुरनेक के शरीर पर तेज़धार हथियारों के वार भी थे।