पंजाब कांग्रेस में बड़ा धमाका, कांग्रेस पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिया इस्तीफा

बेअदबी कांड और कुंवर विज़य प्रताप सिंह मामले को लेकर ऊठाया यह कदम

पंजाब कांग्रेस में बड़ा धमाका, कांग्रेस पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ / हनेश मेहता

पंजाब कांग्रेस में सोमवार को एक बड़ा धमाका हुआ है, कारण कि सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम को पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ और कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस्तीफा दे दिया है। कुंवर विजेय प्रताप के मामले पर उन्होंने इस्तीफा दिया है। 

 

बता दें कि मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने सुनील जाखड़ और सुखजिंदर रंधावा का इस्तीफा मंज़ूर नहीं किया और इस्तीफा मिलते ही फाड़ दिया। इस दौरान बैठक में सुखजिंदर रंधावा ने कैप्टेन को कहा कि अगर आपको हम पर भरोसा नहीं तो कैबिनेट में हमारा क्या फायदा।