जालंधर में बड़ी वारदात, पुरानी रंजिश के चलते व्यापारी का कत्ल

जालंधर में बड़ी वारदात, पुरानी रंजिश के चलते व्यापारी का कत्ल

कल ही जालंधर पंजाब के सुरक्षित शहरों में गिना गया और आज़ ही उस शहर में दिन दिहाड़े गोलियों से व्यापारी का कत्ल हो गया। गौर हो कि बीते दिनी ही पंजाब का जालंधर शहर सुरक्षित शहरों की सूची में 32वें नंबर पर आया है लेकिन आज़ ही उक्त शहर में दिन दिहाड़े कत्ल हो गया।

 

 

मामला है जालंधर का जहां के सोढ़ल रोड पर पीवीसी की दुकान पर हमलावरों ने गोलियां चलाकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे ईलाज़ के लिए हस्पताल लेज़ाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।  बताया ज़ा रहा है कि करीब 6 फायर किए गए। पुलिस ने मौके से 5 खोल और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। सूत्रों की माने तो मामला पुरानी रंजिश का बताया ज़ा रहा है, पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है।