सैलून पर काम करने वाला पांच करोड़ की हैरोईन के साथ साथियों सहित काबू

सैलून पर काम करने वाला पांच करोड़ की हैरोईन के साथ साथियों सहित काबू

जालंधर देहात की पुलिस ने एक किलो हैरोईन के साथ जालंधर के गोराया के रहने वाले तीन लोगों को काबू किया है। एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोराया के रूड़का कलां रोड़ से तीनों को एक किलो हैरोईन जिसकी कीमत पांच करोड़ रूपए बताई जा रही है के साथ काबू किया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान संदीप कौर उसका पति कुलबीर सिंह व हनी के रूप में हुई है। यह लोग दिल्ली से हैरोईन लाकर सप्लाई करते थे।