महिला कांग्रेसी नेत्री के पुत्र का गोलियां मार कर कत्ल

महिला कांग्रेसी नेत्री के पुत्र का गोलियां मार कर कत्ल

पंजाब के बटाला शहर से बड़ी खबर सामने आई है जहां के नजदीकी गांव हरिपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर गोली चली है। इस गोलीकांड में गांव की मौजूदा महिला कांग्रेसी सरपंच के इकलौते पुत्र युवा कांग्रेसी नेता जसबीर सिंह की मौत हो गई है।

 

सूत्रों के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का है फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की अगली करवाई शुरू कर दी है।