मानवता के रविवार को दौड़ेगा फगवाड़ा

मानवता के रविवार को दौड़ेगा फगवाड़ा

मानवता को समर्पित एक दौड़ मानवता के नाम का आयोजन रविवार को फगवाड़ा में किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए समाज सेवक सुखदेव सिंह व उनके साथियों ने बताया कि मानवता को समर्पित इस दौड़ का मुख्य मकसद है लोगों को जात धर्मो के नाम पर एक दूसरे से लड़ने की जगह मिल कर रहने के लिए प्रेरित करना , इस मकसद से ही इस दौड़ का आयोजन रविवार को चाहल नगर से किया जा रहा है। उन्होंने समूह शहरवासियों को इस दौड़ में शामिल होने की अपील की। देखें वीडीयो कौन आ रहा है इस दौड़ में और क्या है मुख्य मकसद https://youtu.be/56h0mJVMyrA