फगवाड़ा नगर निगम चुनाव से पहले फगवाड़ा में राजनीतिक धमाका

फगवाड़ा नगर निगम चुनाव से पहले फगवाड़ा में राजनीतिक धमाका

फगवाड़ा / गगन भट्‌टी

 

फगवाड़ा नगर निगम चुनाव से पहले ही फगवाड़ा की राजनीति में एक बड़ा धमाका हो गया है, कारण कि  निगम चुनावों से पहले शिरोमणी अकाली दल फगवाड़ा में हलका इंचार्ज की मनमर्जी,भाजपा से मिलीभुगत कर शिरोमणी अकाली दल को कमजोर व पार्टी वर्करों की परवाह न करने के चलते बागी सुर उठने शुरु हो गए है।

 

जिस के लिए शिरोमणी अकाली दल शहरी की एक हंगामी बैठक हुई जिसमे अकाली आगुओं ने हलका इंचार्ज सरवण सिंह कुलार पर पार्टी नेताओं की अनदेखी करने के गंभीर दोष लगाते पार्टी हाईकमान से तुरंत प्रभाव से बदलने की मांग की है। मीटिंग में रणजीत सिंह खुराना जिला अध्यक्ष यूथ अकाली दल व पूर्व डिप्टी मेयर फगवाड़ा, अवतार सिंह भुंगरनी सीनीयर अकाली आगु, ठेकेदार बलजिंदर सिंह उपाध्यक्ष एस.सी. विंग पंजाब व पूर्व पार्षद, प्रितपाल सिंह मंगा जिला महासचिव, बीबी सर्बजीत कौर पूर्व पार्षद, गुरमीत सिंह बढवाल सर्कल अध्यक्ष शहरी, हरमेल सिंह पाहवा सीनीयर उपाध्यक्ष ने कहा कि सरवण सिंह कुलार भाजपा के साथ मिलीभुगत कर फगवाड़ा अकाली दल को दिन प्रतिदिन कमजोर कर रहे है। उन्होंने विचार विर्मश के बाद कहा कि यदि हलका इंचार्ज को न बदला गया तो उनकी नीतियों को चलते अकाली दल को निगम चुनावों में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी पार्टी अध्यक्ष स.सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर सारी स्थिति से अवगत करवाया जाएगा। इस मौके नगर निगम चुनावो संबंधी उम्मीदवारों पर विचार किया गया तथा शहरी अकाली दल को मजबूत करने के लिए विचार  किया गया।

                   शिरोमणी अकाली दल नेताओं ने दो मिंट का मौन रख कर दिल्ली किसान अंदोलन दौरान शहीद हुए किसानों को श्रदांजलि भेंट की गई व भाजपा की कारगुजारी की निंदा की गई। इस मौके जत्थेदार गुरमुख सिंह चाना पूर्व सर्कल अध्यक्ष,जत्थेदार पतविंदर सिंह छाबड़ा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरमीत सिंह रावलपिंडी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दविंदर सिंह चाना जिला महासचिव, पूर्व पार्षद इकबाल सिंह कुंदी, बीबी परमजीत कौर कंबोज,कुलविंदर सिंह किंदा,बीबी पुष्पिंदर कौर व सुखबीर सिंह किनड़ा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अमरजीत सिंह ढिल्लों,सुखविंदर सिंह कंबोज (अध्यक्ष), हरविंदर सिंह वालिया अध्यक्ष गुरुदवारा सिंह सभा अर्बन एस्टेट, अजीत सिंह बजाज,बहादर सिंह संगतपुर, सुरिंदर सिंह पाहवा, जसविंदर सिंह भगतपुरा, गुरमुख सिंह चाना, मोहन सिंह वाहद, सुखजिंदर सिंह छाबड़ा, मास्टर रवेल सिंह संगतपुर, दविंदर सिंह, रणबीर सिंह तुली, सन्नी वालिया अध्यक्ष यूथ अकाली दल पूर्वी फगवाड़ा,रणजीत सिंह फतेह पूर्व अध्यक्ष, अमिृतपाल सिंह चाना, रणजीत सिंह संदल,अमरीक सिंह रिटायर्ड एस.डी.ओ,पवन सेठी,बलजीत सिंह गुलाटी, हरकीरत सिंह पप्पु,अवतार सिंह बतरा,सर्बजीत सिंह काका,जतिंदर शर्मा,गुरबख्श सिंह पनेसर,कुलविंदर कुमार,मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।