नवजोत सिंह सिद्ध भी आए गांधी के हक में, कहा होनी चाहिए अफीम की खेती

नवजोत सिंह सिद्ध भी आए गांधी के हक में, कहा होनी चाहिए अफीम की खेती

पटियाला से आम आदमी पार्टी से निलबिंत सांसद धर्मवीर गांधी के अफीम की खेती को वैध करने के बयान का समर्थन करने के चलते पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवादों में घिर गए है। एक कार्यक्रम में सिद्धू ने गांधी द्वारा राज्य में अफीम की खेती को वैध करने की मांग की सराहना की हैं। उन्होंने कहा कि अफीम विक्रम मजीठिया के प्रदेश में फैलाए गए चिट्टे  से कई गुना बेहतर है। चिट्टे ने तो कई माताओं की गोद सूनी करके रख दी है। सिद्धू ने बताया कि उनके चाचा दवा के रूप में अफीम का सेवन करते हैं।  सिद्धू का यह बयान उस समय सामने आया है जब पंजाब में नशे को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।