जालंधर हाईवे पर कोरोना का बड़ा ब्लास्अ, मशहूर ढाबे के सैंकड़ों लोग पाज़िटिव

जालंधर हाईवे पर कोरोना का बड़ा ब्लास्अ, मशहूर ढाबे के सैंकड़ों लोग पाज़िटिव

कोरोना का कहर पूरे देश में लगातार बढ़ता जा रहा है, वीरवार को कोरोना को लेगर दिल्ली से सटे सोनीपत में जालंधर हाईवे पर स्थित  मुरथल में मशहूर ढाबे से बड़ी खबर सामने आई है जहां के देश विदेश में मशहूर सुखदेव ढाबे के करीब 65 कर्मचारी कोरोना पाज़िटिव आए है।

 

आपकों  बता दें मुरथल में कई राज्यों से लोग मशहूर पराठें खाने आते हैं। किसी भी कर्मचारी में कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है और एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है।

उप सिविल सर्जन व ग्रामीण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों व श्रमिकों के सैंपल लेने का काम चल रहा था। 31 अगस्त को सुखदेव ढाबे के संचालक ने उन्हें बताया था कि उन्होंने अभी बाहर से भी कुछ कामगार बुलाए हैं। उन्होंने उनके भी सैंपल लेने का अनुरोध किया था।

दहिया ने बताया कि इस तरह ढाबे पर करीब 350 सैंपल लिए गए थे। अब इनमें 65 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना ढाबा संचालक को दे दी गई है। उधर, ढाबा संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बिहार से बस द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया था। ये कामगार पहले भी उनके पास काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे।