जालंधर शहर में एक बार फिर से चली गोलियां

जालंधर शहर में एक बार फिर से चली गोलियां

पंजाब का जालंधर शहर एक बार फिर से गोलियों की ठा ठा से गूंज गया। जिस ठा ठा ने जहां दहशत का माहौल बना दिया वहीं पुलिस के लिए भी सिरर्दद बड़ा दिया। जानंकारी अनुसार जालंधर के बस स्टैंड के पास इंडो कनेडियन बस सर्विसेज के बाहर कई राउंड गोली चली। इस गोलीबारी में कुछ लोग घायल हुए हैं। आशंका है कि ये गैंगवार हो सकती है। गौर हो कि बीते दिनी भी जालंधर के रामा मंडी में भी गोलियां चली थी जिसमें डोना नाम के युवक की मौत हो गई थी। आज के गोलीकांड की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज़ खंगालनी शुरू कर दी है।