मानसून बरसात की झड़ी में सुखबीर बादल ने लगाई वायदों को झड़ी, सरकार बनने पर किए जाएंगे यह काम

बिज़ली यूनिट के मामलें में किया सुखबीर बादल ने बड़ा ऐलान

मानसून बरसात की झड़ी में सुखबीर बादल ने लगाई वायदों को झड़ी, सरकार बनने पर किए जाएंगे यह काम

एक ओर जहां मानसून ने पंजाब के कई शहरों में बारिष की झड़ी लगा रखी है वहीं दूसरी ओर इन दिनों में पंजाब में राज़निति मानसून भी पूरे ज़ोरों पर दिखाई दे रहा है। कारण कि आने वाले 2022 में पंजाब सरकार का कार्यकाल पूरा होने वाला है और पंजाब में विधानसभा चुनाव आने वाले है।

 

पंजाब में मानसून की इस झड़ी के बीच आज़ पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब वासियों के लिए वायदों की एक बड़ी झड़ी लगाई है। शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमों और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ले ऐलान किया है कि अगर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बसपा की सरकार बनती है तो पंजाब में 400 युनिट प्रति महीना बिज़ली घरेलू उपभोक्ता को निशुल्क दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है नीले कार्ड धारकों के बिज़ली के जो बकाया बिल बचे है वो माफ किए जाएंगे।

 

इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि एक लाख सरकार नौकिरियां और 10 लाख नौकरियां निज़ी क्षेत्र में मुहैया करवाई जाएंगी। सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत नौकरियां महिलायों के लिए आरक्षित की जाएंगी साथ ही मध्य एंव लघु उद्योग को 5 रूपए प्रति यूनिट बिजली दी जाएगी।