2022 विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल का बड़ा ब्यान

अकाली दल व बसपा की सरकार बनने पर दो डिप्टी सीएम बनेंगे

2022 विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल का बड़ा ब्यान

चंडीगढ़ : पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल पूरी तरह से बज़ चुका है। जिसके लिए प्रत्येक पार्टी अपना ऐड़ी चोटी का ज़ोर लगाने में लगी हुई है।

 

इस के चलते ही अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल ने भी आज़ ऐलान किया है कि यदि उनकी सरकार बनी तो उसमें दो उप मुख्यमंत्री होंगे, जिनमें एक हिंदू होगा और एक दलित।


पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद सुखबीर बादल ने यहां जारी बयान में कहा कि यह प्रकाश सिंह बादल की नीतियों पर अमल के तहत ही होगा जिनके अनुसार सभी समुदायों का सम्मान होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि शिअद ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर घोषणा की थी कि सत्ता में आने पर किसी दलित को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। आज किसी एक हिंदू को भी उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के साथ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में दो उप मुख्यमंत्री होंगे। इसी के साथ बादल ने कहा कि संसद सत्र में शिअद तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए स्थगन प्रस्ताव लाएगा।