जालंधर में दिन दिहाड़े लूट की नीयत से महिला का कत्ल, ईलाके में बनी दहशत

जालंधर के तारा एनक्लेव में दिया गया वारदात को अंजाम

जालंधर में दिन दिहाड़े लूट की नीयत से महिला का कत्ल, ईलाके में बनी दहशत

जालंधर / गौरव बस्सी

 

पंजाब के जालंधर शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज़ दोपहर पहले एक घर में घुसकर लूटेरों ने लूट की नीयत से महिला का कत्ल कर दिया है।

 

लुटेरे ने हत्या की वारदात करने के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। मृतक महिला की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है।

 

 

जानकारी के मुताबिक मृतक कमलजीत के गर्दन पर आरोपियों ने दो बार वार किया। इस वारदात दौरान आरोपियों ने महिला के 17 वर्षीय बेटे सतबीर को बंधक बनाकर रखा था।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पहले आरोपियों ने 1.26 पर घर की गली में देखा गया। जिसके बाद वह दोबारा 1.41 पर आए और 50 सैकेंड तक आरोपी घर के अंदर रहे। जब घर में काम करने वाली महिला को कातिल के बारे में पता लगा तो उसने घर की छत पर जाकर शोर मचाना शुरू कर दिया, तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस वारदात को लेकर कुछ शकी व्यक्तियों को राउंडअप भी कर लिया है।