पंजाब के इस शहर में चलती ट्रेन में पर पत्थरबा़जी , 8 साल का मासूम घायल

लुधियाना में अज्ञात शरराती तत्वों ने दिया घटना को अंजाम

पंजाब के इस शहर में चलती ट्रेन में पर पत्थरबा़जी , 8 साल का मासूम घायल

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर शुक्रवार की देर शाम को कुछ शरारती तत्वों ने पैसेंज़र ट्रेन पर पत्थरबाज़ी कर जहां लोगों में दहशत का माहौल बना दिया वहीं इस पत्थरबाज़ी में एक 8 वर्ष का मासूम गंभीर रूप से घायल भी हो गया है।

 

बच्चे का परिवार ट्रेन में यमुनानगर से फिरोजपुर जा रहा था। बच्चे के ताया इंद्रमोहन ने बताया कि जैसे ही मॉडल ग्राम स्टेशन को पार करके बद्दोवाल की ओर जाने लगे तो इस बीच ट्रेन के बाहर से किसी ने पत्थर मारा। पहला पत्थर ट्रेन पर लगा। इसी बीच तभी एक और पत्थर आया जो उनके भतीजे ध्रुव के सिर में लगा।

 

जिसके चलते उनके भतीज़े के सिर की टेंपोरल हड्‌डी टूट गई और  बच्चे को दौरे पड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले भी कई बार इस इलाके में ट्रेनों पर पत्थरबाजी होती रही है। कुछ समय के लिए ये पत्थरबाजी बंद हो गई थी, लेकिन अब फिर से शरारती लोग RPF की ढील के कारण सक्रिय हो गए हैं।