पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने वाला एक और गैंगस्टर साथियों के साथ गिरफ्तार

नेपाल में छिपा बैठा था गैंगस्टर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने वाला एक और गैंगस्टर साथियों के साथ गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब के बेहद चर्चित पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला कत्ल कांड में आज़ पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

 

पुलिस ने छठे आरोपी शूटर दीपक मुंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने दीपक मुंडी को गिरफ्तार किया है और उसके साथ मुंडी के दो साथियों को भी काबू किया गया है।

 

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट आप्रेशन में दीपक मुंडी को नेपाल से पकड़ा गया है। मुंडी के साथ गैंगस्टर कपिल पंडित और राजिंदर उर्फ जोकर को भी पकड़ा गया है। मूसेवाला हत्याकांड में बोलेरो और कोरोला कार का इस्तेमाल हुआ था। दीपक मुंडी बोलेरो माड्यूल का हिस्सा था, जिसे हरियाणा के शूटर प्रियव्रत फौजी ने लीड किया था। अंकित सेरसा और कशिश भी इनके साथ थे। मूसेवाला की हत्या करने के बाद चारों भागकर गुजरात गए थे। वहां से अंकित सेरसा और मुंडी दूसरी जगह भाग गए थे। इसके बाद सेरसा को दिल्ली के कश्मीरी गेट से गिरफ्तार कर लिया गया था। तब तक मुंडी वहां से भाग गया था।