सरकारी हेलीकॉप्टर पर हिमाचल गए भगवंत मान को विपक्ष ने लिया आड़े हाथ

कहां पंजाब कर्ज में डूबा और भगवंत ले रहे मज़े

सरकारी हेलीकॉप्टर पर हिमाचल गए भगवंत मान को विपक्ष ने लिया आड़े हाथ

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकारी हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर विरोधियों के निशाने पर नज़र आ रहे है। भगवंत मान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनके पीछे पंजाब सरकार का हेलिकॉप्टर है। इसको लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि कल तक भगवंत मान कहते थे कि CM चरणजीत चन्नी हेलिकॉप्टर से नहीं उतरते। वह हर जगह पंजाब सरकार के पैसे पर घूम रहे हैं। आज भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी प्रचार के लिए सरकारी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर पंजाब के पैसे का मिसयूज कर रहे हैं।