NIA और आयकर विभाग की राडार पर पंजाब के दो नामी सिंगर, पढ़े पूरा मामला

रंजीत बावा के घर आयकर विभाग तो कनवर ग्रेवाल के घर NIA की रेड

NIA  और आयकर विभाग की राडार पर पंजाब के दो नामी सिंगर, पढ़े पूरा मामला

चंडीगढ़ / हनेश मेहता

 

पंजाब में मरहूम पंजाबी सिंगर सिद्धू मुस्सेवाला के कत्ल के बाद से ही पंजाबी सिंगर NIA की राडार पर चले आ रहे है, कारण कि मुस्सेवाला कत्लकांड में जांच के बाद NIA के पास कई अहम सबूत आए है जिनमें साफ तौर पर सामने आया है कि पंजाब के नामी सिंगरों को कहीं ना कहीं गैंगस्टर कनैक्शन चल रहा है

 

इस कड़ी के चलते ही सोमवार को मशूहर पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल के मोहाली सेक्टर 104 स्थित घर पर सोमवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की रेड हुई है। मोहाली में ताज टावर्स में उनका फ्लैट है। NIA की अचानक हुई इस रेड के दौरान CRPF के जवान भी पहुंचे थे।

 

पूरी सुरक्षा के बीच NIA टीम सुबह यहां पहुंची। यहां टीम ने काफी देर तक कंवर ग्रेवाल से सवाल किए। सूत्रों के मुताबिक पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गैंगस्टरों की दखल को लेकर सवाल किए गए हैं। वहीं NIA गायक से जानकारी जुटाने में लगी है कि गायकों के गैंगस्टर्स से लिंक कैसे पैदा हुए?। उनके आपस में क्या संबंध हैं। वहीं उन्हें गैंगस्टरों से किस प्रकार की धमकी आती है।

 

 

गायक रंजीत बावा के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम

 

वहीं दूसरी ओर मशहूर पंजाबी गायक रणजीत बावा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, रणजीत बावा के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा रेड की गई है। 

 

बताया जा रहा है कि बावा के 4 ठिकानों जिसमें चंडीगढ़ स्थित घर और दफ्तर, बटाला के गांव वड़ाला ग्रंथियों के घर,  पी.ए. डिप्टी वोहरा के बटाला वाले घर पर रेड मारी गई है। फिलहाल इस बारे कोई जानकारी नहीं मिली है कि आखिर छापेमारी क्यो की जा रही है।