पंजाब में फिर से दहशत फैलाने की साज़िश, श्री मुक्तसर साहिब में एसएसपी आफिस की दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो ज़ारी कर ली जिम्मेवारी

पंजाब में फिर से दहशत फैलाने की साज़िश, श्री मुक्तसर साहिब में एसएसपी आफिस की दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे

चंडीगढ़ : पंजाब में दहशत फैलाने के लिए असमाजिक तत्वों द्वारा लगातार कोशिशें की ज़ा रही है जिसके चलते ही अब पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में SSP कार्यालय की दीवारों पर मंगलवार सुबह खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं।

 

जिसके बाद विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा लेकर पंजाब में ना आने की नसीहत भी दे दी है। इससे पहले भी यात्रा रोकने की धमकी दी जा चुकी है।

 

वहीं नारे लिखे होने का पता चलते ही पुलिस ने उन्हें मिटा दिया। इसके बाद अब नारे लिखने वालों को पकड़ने के लिए CCTV खंगाले जा रहे हैं।

 

इस सारे घटनाकर्म के बाद सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के बाहर बम मिलने की घटना को वह खालिस्तानी प्रोपेगेंडा बता रहा है। उसका कहना है कि पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट जोर पकड़ रही है और घर-घर में बम बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं श्री मुक्तसर साहिब के SSP उपिंदरजीत सिंह घुमन के कार्यालय की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने की बात भी कबूली है।