कांग्रेस को दोआबा में तगड़ा झटका, होशियारपुर के बाद अब जालंधर के डिप्टी मेअर ने छोड़ी कांग्रेस

कांग्रेस छोड़ने को लेकर पूर्व विधायक पर लगाए कई संगीन आरोप

कांग्रेस को दोआबा में तगड़ा झटका, होशियारपुर के बाद अब जालंधर के डिप्टी मेअर ने छोड़ी कांग्रेस

जालंधर : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता के आने के बाद से ही कांग्रेस को लगातार झटके लगते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं इस बीच भाज़पा को भी बल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

 

ताज़ा झटका कांग्रेस को लगा है मंगलवार को जालंधर में जहां के डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस पार्टी को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। बंटी ने त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को भेजा है।

 

यह इस्तीफा उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को भेजा था, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पता चला है कि राजा वड़िंग डिप्टी मेयर को मनाने में जुटे हैं, लेकिन बंटी ने पार्टी को छोड़ देने का ही मन बनाया हुआ है। जालंधर के डिप्टी मेयर ने कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक सुशील रिंकू पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।