जालंधर और कपूरथला के स्कूलों के लिए प्रशासन का ऐलान

4 फरवरी को स्कूलों में रहेगी छुट्टी

जालंधर और कपूरथला के स्कूलों के लिए प्रशासन का ऐलान

चंडीगढ़ / हनेश मेहता

 

श्री गुरू रविदास महाराज़ जी का प्रकाश पर्व 5 फरवरी को पंजाब के साथ साथ देश विदेश की धरती पर भी पूरी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया ज़ा रहा है।

 

जिसके चलते जालंधर तथा कपूरथला प्रशासन ने प्रकाश पर्व के संबंध में निकाले ज़ा रहे नगर र्कीतन के चलते एक अहम फैसला लिया है।

जिसके चलते जालंधर में 4 फरवरी को तो कपूरथला जिले में फगवाड़ा को छोड़ कर बाकी जिले में 3 फरवरी को और फगवाड़ा में 4 फरवरी को सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है।

 

कपूरथला के फगवाड़ा शहर में 4 फरवरी की छुट्‌टी की वज़ह है कि फगवाड़ा में 4 फरवरी को नगर कीर्तन निकाला ज़ा रहा है।