पंजाबी सिंगरों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दो टूक बंद करदो यह काम

पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी को नज़र रखने के दिए आदेश

पंजाबी सिंगरों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दो टूक बंद करदो यह काम

चंडीगढ़ : पंजाब की नई बनी आप की सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अब पंजाब के पंजाबी कलाकारों ( Singer ) को दो टूक चेतावनी दी है। इस चेतावनी के चलते भगवंत मान ने साफ तौर पर कहा है कि गन कल्चर और गैंगस्टरवाद को बढ़ावा देने वाले गाने बंद कर दो। ऐसा न किया तो सरकार सख्त एक्शन लेगी। फिलहाल यह अपील है लेकिन अगर आगे से ऐसे गाने आए तो फिर सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी। सीएम मान ने पंजाब के सभी जिलों के SSP, पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नरों को इस पर नजर रखने को कहा है।

 

CM भगवंत मान ने कहा कि गायकों को गीतों के जरिए हिंसा फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनके गीतों से जल्दी प्रभावित होने वाले बच्चे बिगड़ जाते हैं। पंजाब को जिस अमीर सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, उसे गीतों में दिखाएं। उन्होंने कहा कि पंजाबी गायक तुरंत इस रूझान को बंद कर दें।