पंजाब के इस शहर में गुरूद्ववारा साहिब के बाहर चली गोली, लोगों में बन गई दहशत

एक व्यक्ति की मौत

पंजाब के इस शहर में गुरूद्ववारा साहिब के बाहर चली गोली, लोगों में बन गई दहशत

मोगा : पंजाब के जिला मोगा के धर्मकोट के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना से बड़ी खबर है जहां पर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली चली है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

 

मिली जानाकरी के अनुसार सुबह करीब 4: 30 बजे माथा टेकने आया व्यक्ति  जैसे ही गुरूघर से बाहर निकलता है तो उस पर जंग सिंह नामक नौजवान ने गोली चला दी लेकिन वह बाल-बाल बच गया।  इसके बाद जंग सिंह ने खुद को गोली मार ली, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।  बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा साहिब की नई कमेटी के साथ पैसों के हिसाब को लेकर हुए विवाद में उक्त फायरिंग की गई। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।