मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर मिला जिंदा बंब, प्रशासन में मचा हड़कंप

मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल

मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर मिला जिंदा बंब, प्रशासन में मचा हड़कंप

चंडीगढ़ : इस समय की बड़ी खबर चंडीगढ़ से जहां पर सीएम आवास के पास से ही जिंदा बंब बरामद हुआ है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप सा मच गया है।

 

चंडीगढ़ के सैक्टर 2 में बम मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार वहां एक एक आम के बाग में बम मिला है जिसे वहां के ट्यूबवैल आप्रेटर ने देखा। बम मिलने की सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही चंडीगढ़ व मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची गई और जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने डिफेंस और चंडीगढ़ के बम स्क्वायड टीम को इसकी सूचना दी।  

 

आपको बता दें बम मिलने वाली जगह से  कुछ दूरी पर सी.एम. हरियाणा व पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का घर व हेलीपैड व सचिवालय मौजूद है। बंब मिलने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।