चंडीगढ़ की नगर निगम पर भाज़पा का कब्ज़ा, भाज़पा के अनूप गुप्ता बने मेयर

आप के उम्मीदवार को एक वोट से हराया

चंडीगढ़ की नगर निगम पर भाज़पा का कब्ज़ा, भाज़पा के अनूप गुप्ता बने मेयर

चंडीगढ़ / हनेश मेहता

 

चंडीगढ़ में नगर निगम में मेयर के पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के मेयर बने हैं। नगर निगम की डोर उनके हाथ में आ गई है।

 

उन्होंने आम आदमी पार्टी के जसबीर लाडी को हराया है। चुनाव में भाजपा को 15 वोटें मिली। जिसमें एक वोट सांसद किरण खेर की है। आप के उम्मीदवार को 14 वोटें ही मिली। इसमें कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। कांग्रेस और अकाली दल के पार्षद वोटिंग से गैरहाजिर रहे।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने  ठीक एक दिन पहले कांग्रेस द्वारा चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया तो वहीं अकाली दल ने भी किनारा कर लिया था। बता दें कि चुनाव दौरान भाजपा और आप के पास 14-14 वोटें थीं तो वहीं सांसद की वोट बी.जे.पी. को मिलने से उसके पास 15 वोटें हो गई।