Sidhu Moosewala के बाद पंजाब के इस नामी सिंगर को मिली ज़ान से मारने की धमकी

सिंगर ने पंजाब पुलिस को दी शिकायत, बताया इसके चलते ही पंजाब से हो गए शिफ्ट

Sidhu Moosewala के बाद पंजाब के इस नामी सिंगर को मिली ज़ान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ :  पंजाब के नामी सिंगर Sidhu Moosewala के कत्ल की वारदात को पंजाब पुलिस अभी तक पूरी तरह से हल नही कर पाई कि अब पंजाब के एक और नामी सिंगर को ज़ान से मारने की धमकी मिली है।

 

गैंगस्टरों द्वारा अब यह धमकी पंजाब के मशहूर सिंगर जानी को दी ज़ा रही है। इस बात का खुलासा खुद जानी ने किया है। जानी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, ए. डी.जी. पी पंजाब और एस. एस.पी मोहाली को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया है। पत्र में जानी ने लिखा कि काफी समय से उन्हें और उनके मैनेजर को शरारती तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसके चलते वह पंजाब छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए। 

 

इतना ही नहीं जानी ने पत्र में सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इस माहौल के चलते वह कहीं शूट करने से भी डर रहे हैं, जिस कारण उनका कामकाज और निजी जिंदगी पर भी असर पड़ रहा है।  इन धमकियों के कारण उन्हें और उनके स्टाफ को सुरक्षा की बेहद जरूरत है। साथ ही उन्होंने खुद की सुरक्षा के साथ-साथ लाइसैंसी हथियार की भी मांग की हैं।